ग्वालियर में घूमने के 10 प्रमुख स्थान, यहाँ की सुंदरता देख हो जायेगे खुश

ग्वालियर में घूमने के 10 प्रमुख स्थान

गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ साहिब:

इस गुरुद्वारे का महत्व गुरु हरगोबिंद साहिब की रिहाई से जुड़ा है जिन्होंने 52 राजाओं को उनकी लंबी कैद आजादी दिलाई थी। यहां देश भर से श्रद्धालु गुरु हरगोबिंद जी को श्रद्धांजलि देने आते हैं। इस गुरुद्वारे का आकर्षक सफेद रूप आपको अलग ही दुनिया में ले जाएगा।

जम्मू और कश्मीर के सबसे बड़े 10 शहरों की सूची, जानिए यह जगह इतनी ख़ूबसूरत क्यों है

तानसेन का मकबरा:

तानसेन भारत के एक अग्रणी संगीतकार रहे हैं जिनकी धुनें राजा अकबर के दरबार में रौनक भर्ती थी। तानसेन को मुगल राज दरबार के नवरत्नों में से एक माना जाता है। कहते हैं तानसेन की मेघ, मल्हार तेज बारिश लाने में सक्षम की तानसेन की याद में बना उनका मकबरा देखने लायक जगह है।

सूर्य मंदिर:

ग्वालियर का सूर्यमंदिर या सन टेंपल मध्य प्रदेश का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। 1988 में बने इस मंदिर का निर्माण ओडिशा के कोणार्क मंदिर से काफी मेल खाता है। इस मंदिर का लाल बलुआ पत्थर, सूर्योदय और सूर्यास्त के समय अपना मोहक रूप दिखाता है।

सास बहू मंदिर:

नाम से सुनकर लगता है कि यह मंदिर सास और बहू के रिश्ते को दर्शाता है, लेकिन जी नहीं यह मंदिर शस्त्र बहूनाम का एक संक्षिप्त रूप है जो कि भगवान विष्णु का ही एक नाम है। इस मंदिर में की गई अद्वितीय कलाकारी यहां की शोभा को और बढ़ा दी है।

गुजारी महल पुरातत्व संग्रहालय:

अगर आपको इतिहास से खास लगाव है तो आपके लिए 15 वीं सदी का गुजारी महल देखने की एक उपयुक्त जगह है। इस महल में संग्रहालय भी है जहां पर पहली और दूसरी सदी की चीजें भी संभाल कर रखी गई है। यहां पर रखी गई टेरीकोटा की वस्तुएं मूर्तियां और बाघ गुफा की पेंटिंग आपको बीते दौर में वापस ले जाएंगे।

तेली का मंदिर:

तेली का मंदिर ग्वालियर किले के परिसर में ही स्थित एक मंदिर है जिसकी रचना उत्तर भारत में दक्षिण भारत की वास्तुकला का एक अनूठा संगम है 100 फीट की ऊंचाई के साथ बुलंदी से खड़ा। यह मंदिर विष्णु जी को समर्पित एक भव्य मंदिर है। इस मंदिर की दीवारों पर की गई नक्काशी को देखने दूर-दूरसे लोग यहां आते हैं।

मनमंदिर महल:

15 वीं सदी में तोमर शासक मानसिंह तोमर द्वारा बनवाया गया। मनमंदिर महल इतिहास में एक खास जगह रखता है। इस महल में मुगल शासकों ने बाद में भूमिगत कोटरी भी बनवाई थी। जहां औरंगजेब ने अपने भाई मुराद को कैद में रखा था और विश द्वारा मौत दे दी थी। इस मंदिरके पास ही जौहर कुंड है जहां पर शासक इल्तुमिश उसकी सेना के गंदे इरादों से बचने के लिए राजपूत युक्तियों ने कुंडमें कूद कर अपनी जान दे दी थी।

Uttarakhand tourism: उत्तराखंड के 10 सबसे सुंदर पर्यटन स्थल जानिए इसकी सुंदरता के बारे में

ग्वालियर चिड़िया घर:

ग्वालियर का चिड़ियाघर ग्वालियर की एक चहल-पहल वाली जगह है। यहां आप कई विदेशी प्रजाति के जीवों को देख सकते हैं। यहां पर आपस फेद शेर से भी रूबरू हो सकते हैं। यह चिड़ियाघर फूल बाग का ही एक। जिसका निर्माण माधवराव सिंधिया के शाही परिवार ने 1922 में करवाया था।

जय विलास पैलेस, म्यूजियम:

भारत की धनी,संस्कृति और नवीन भारत की झलक लिए जय विलास ग्वालियर की एक अति भव्य हवेली है। इस इमारत की नींव ग्वालियर के महाराज जयाजी राव सिंधिया ने रखी थी और आज के समय में यहां सिंधिया परिवार के वंशज रहते हैं और साथ ही इसके 35 कमरे एक संग्रहालय के तौर पर दर्शकों के लिए खोले गए हैं। यहां पर आप शाहजहां और औरंगजेब के समय की तलवारे तो देख ही सकते हैं। साथ ही यहां पर रानी लक्ष्मीबाई की ढाल भी प्रदर्शित की गई है।

मध्य प्रदेश के Top 10 पर्यटन स्थल के बारे में जहां पर सबसे ज्यादा लोग घूमने के लिए आते हैं

ग्वालियर का किला:

ग्वालियर का सबसे लोकप्रिय स्थल है ग्वालियर का किला जिसकी तारीफ में मुगल शासक बाबर ने कहा था कि यह सारे भारतीय किलो में से सबसे नायाब किला है।एक पहाड़ी के ऊपर बने हुए इस किले से आप ग्वालियर की कुछ मनमोहक नजारे ले सकते हैं। यह किला काफी बड़ा है औरइसके परिसर में एवं आसपास घूमने के अन्य स्थल भी हैं। गुजारीमहल, मन मंदिर और तेली का मंदिर जिनके बारे में हम पहलेही बता देते हैं। दरअसल इसी किले का हिस्सा है। अगर आपग्वालियर घूमने के इरादे से आए हैं तो यह जगह देखना बिल्कुलना भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *